बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सरगांव थाना क्षेत्र का है। जहां बिलासपुर और रायपुर नेशनल हाइवे पर एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि रोड क्रॉस करने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button