जंगल में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फुफेरे भाई को बनाया बंधक; तीन आरोपी हिरासत में

बलरामपुर जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी, तभी बाइक सवार युवकों ने दोनों को रोक लिया और जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

रास्ते में रोककर जंगल में ले गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल के रास्ते गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और धमकाते हुए जंगल की ओर ले गए।

आरोप है कि जंगल में युवकों ने पहले भाई के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया।

फोन कर तीसरे साथी को बुलाया

घटना के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता और उसका फुफेरा भाई किसी तरह वापस पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button