लेंसकार्ट शोरूम में तिलक विवाद, कर्मचारियों को जबरन टीका लगाने का वीडियो वायरल

रायपुर के एक लेंसकार्ट शोरूम में कथित धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कर्मचारियों को तिलक लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता शोरूम में पहुंचे, कर्मचारियों से नाम पूछे और उन्हें तिलक लगाकर अपनी धार्मिक पहचान दिखाने की बात कही।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग शोरूम में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों से उनके नाम पूछने लगे। इसके बाद उन्होंने स्टाफ को तिलक लगाया और कहा कि वे तिलक लगाकर काम करें और लोगों को बताएं कि वे हिंदू हैं। इस दौरान एक महिला ने विरोध जताते हुए कहा कि अगर कंपनी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ काम करेगी तो उसका बहिष्कार किया जाएगा।

वायरल डॉक्यूमेंट से बढ़ा विवाद
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब कंपनी की एक कथित पुरानी ग्रूमिंग पॉलिसी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें कर्मचारियों को तिलक और अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकने की बात कही गई थी। इसी को लेकर विरोध शुरू हुआ और लोगों ने कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई।

कंपनी की सफाई और नई गाइडलाइन
विवाद बढ़ने पर कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल डॉक्यूमेंट पुराना है और वर्तमान नीति का हिस्सा नहीं है। कंपनी ने नई गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को तिलक, बिंदी, हिजाब, पगड़ी समेत सभी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति है। साथ ही, कंपनी ने लोगों की भावनाएं आहत होने पर खेद भी जताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button