Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिलासपुर में होली पर कड़ी सुरक्षा, 24 घंटे में 128 बदमाश गिरफ्तार; 1000 से ज्यादा नशे में वाहन चालकों पर कार्रवाई

होली के मद्देनजर बिलासपुर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे के भीतर 128 आदतन गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गश्त बढ़ा दी गई।

सोमवार शाम से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 337 व्यक्तियों से बाउंड ओवर भरवाया और सख्त चेतावनी दी। जांच के दौरान 36 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 19 संदिग्धों पर धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी एक्ट के 64 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। देर रात सड़कों पर घूम रहे युवकों की तलाशी भी ली गई।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित करीब 800 जवान तैनात रहे। कुल 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रहीं। किसी भी तरह की हुड़दंग या विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं देर रात पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गई। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, तेज और लापरवाही से ड्राइविंग, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने और मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 1000 से अधिक नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्टंटबाजी, वाहन पर हुड़दंग, असामाजिक व्यवहार, अमर्यादित हरकतें, मुखौटा या विग लगाकर वाहन चलाने, हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई है और नागरिकों से अपील की गई है कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई