रायपुर में RCB-MI मुकाबले की टिकटें तेजी से बिकीं, 10वीं-12वीं टॉपर्स को फ्री एंट्री

रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू होते ही सस्ती टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं। आयोजन पूरी तरह ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम पर आधारित है और दर्शकों को डिजिटल माध्यम से ही एंट्री दी जाएगी।

टिकट बिक्री में जबरदस्त उत्साह, सस्ती टिकटें हुईं सोल्ड आउट
मैच के लिए 2500 रुपए की शुरुआती टिकटें बिक्री शुरू होते ही तुरंत खत्म हो गईं। फिलहाल 3300 से 8000 रुपए तक की टिकटें उपलब्ध हैं। वहीं 12 मई को होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

QR कोड से एंट्री, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए डिजिटल M-टिकट और QR कोड का उपयोग करना होगा। यह QR कोड मैच के दिन ही सक्रिय होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि फर्जी एंट्री और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और दर्शकों को निर्धारित गेट से ही प्रवेश मिलेगा।

मेरिट छात्रों को मुफ्त मैच दिखाने की योजना
राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को यह मैच मुफ्त में दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं और छात्रों को निर्धारित समय पर रायपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आयोजन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से केवल जरूरी सामान लेकर आने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई