शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भीड़ में हाथ टकराने की बात पर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही लात-घूंसे और डंडों से मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में 11 अप्रैल की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवक शराब लेने के दौरान आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक ने सुरक्षाकर्मी के डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

घटना के समय मामला शांत हो गया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के बाद 14 अप्रैल को तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके चलते उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जमानत नहीं मिलने पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई