बिलासपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में तेज़ी से बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हाँ अब बिलासपुर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम यानी QRT बनाई गई है। इस टीम में कुल 12 सदस्य शामिल हैं और यह एएसपी रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में काम करेगी।
ये टीम शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे इंदिरा सेतु, रामसेतु, उसलापुर ब्रिज और महाराणा प्रताप ब्रिज पर विशेष तौर पर तैनात रहेगी।
खास बात यह है कि यह टीम सुबह 10 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक जब स्कूल और ऑफिस टाइम के कारण ट्रैफिक सबसे ज़्यादा होता है – पूरी तरह एक्टिव रहेगी।
किसी भी वाहन के खराब हो जाने या किसी प्रकार की रुकावट की स्थिति में, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और यातायात व्यवस्था को सामान्य करेगी।
टीम को वायरलेस और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है, ताकि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।सभी सदस्य आपात स्थिति और ट्रैफिक मैनेजमेंट में प्रशिक्षित हैं।
वही ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और टीम का सहयोग करें, जिससे शहर में सुगम और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जा सके।





