Theft Incident: महाराणा प्रताप और अग्रसेन चौक पर चोरों का तांडव, एक घंटे में दो दुकानों के शटर उखाड़े

CCTV में कैद हुए बेखौफ शातिर

बिलासपुर के सबसे व्यस्त और पुलिस सुरक्षा के लिहाज (Theft Incident) से महत्वपूर्ण माने जाने वाले महाराणा प्रताप चौक और अग्रसेन चौक पर बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त की धज्जियां उड़ाते हुए बड़ी सेंधमारी की है। महज एक घंटे के अंतराल में चार बेखौफ चोरों ने दो प्रतिष्ठित दुकानों—’नरेन्द्र इलेक्ट्रिकल्स’ और ‘दूल्हे साहब’—को अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने पहले महाराणा प्रताप चौक स्थित नरेंद्र इलेक्ट्रिकल्स का शटर उठाकर गल्ले से नकदी पार की और ठीक एक घंटे बाद, सुबह करीब 4 बजे, अग्रसेन चौक के पास ‘दूल्हे साहब’ कपड़ा दुकान में धावा बोलकर 66,645 रुपये की बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया।

हाई-प्रोफाइल गश्त पॉइंट्स के पास लाखों की चोरी, (Theft Incident) 

चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे चार युवक बड़ी ही सहजता से आते हैं, शटर उठाते हैं और टॉर्च की रोशनी में बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि जिन क्षेत्रों में पुलिस की 24 घंटे मौजूदगी और ‘डायल 112’ की गश्त का दावा किया जाता है, वहां अपराधी इतनी आसानी से वारदात कर निकल गए। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग चुकी हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई