कोरबा में राज कालिका मंदिर में चोरी: देवी-देवताओं के गहने और दान पेटी गायब

कोरबा। जिले की पुलिस को इन दिनों चोर चुनौती देते नजर आ रहे है। जिले और शहर में लगातार रोजाना चोरी की वारदाते हो रही है, जिससे पुलिस की रात्रि गस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब भगवान के घर को भी नहीं बक्श रहे है। ताजा मामला नगर पंचायत पाली से सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक एक मादन मुख्य मार्ग स्थित राज कालिका मंदिर पर चोरों ने धावा बोला और मंदिर में विराजमान मूर्तियों से मुकुट और जेवरात लेकर फरार हो गए, इस दौरान चोर अपने साथ दान पेटी भी साथ ले गए थे। बता दें कि राज कालिका मंदिर में पंडित प्रमोद तिवारी रोज की तरह सोमवार की रात 9 बजे मंदिर के कपाट बंद कर घर चले गए थे, इसके बाद आज सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मंदिर के गर्भगृह का ताला भी टूटा हुआ था और गेट के पास में एक त्रिशूल पड़ा हुआ मिला। मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर माता काली की प्रतिमा पर मुकुट नथनी सहित अन्य देवी देवताओं के मुकुट आदि गहने गायब मिले, इसके अलावा मंदिर की दान पेटी भी उसके स्थान पर नहीं मिली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button