बिलासपुर में सूर्य का तेवर तेज, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस,इस सप्ताह बरसेंगे बादल,गरज-चमक रहेगी तेज

मौसम का मिजाज अभी ठीक नहीं है। सूर्य का तेवर शनिवार को तेज रहा। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा था। रात में भी राहत नहीं है। पारा 27 डिग्री के आसपास है। आमजन एक बार फिर आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। शाम को बादल उमड़े किंतु गरज-चमक के बाद बिना बरसे लौट गए।

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर, अवदाब के रूप में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल-उत्तर उड़ीसा और बांग्लादेश तट के पास बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर उड़ीसा झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर उसके तीन से चार दिनों में पहुंचने संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, कोटा, दमोह, पेण्ड्रारोड, पारादीप और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर चिन्हित निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। एक द्रोणिका मध्य राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ तक 0.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

शहर व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए यह प्रणाली अगले तीन से चार दिनों में गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगी। इस दौरान बिलासपुर और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

मानसून द्रोणिका जो बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रारोड और पारादीप होते हुए बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र तक फैली है इसके प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना है। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में वज्रपात और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है, जिसमें मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ प्रभावित रहेगा। सावधानी भी बरतने की जरूरत होगी। मौसम विभाग फिलहाल इस पर लगातार नजर रखे हुए है। ताकि किसानों को भी इसकी जानकारी मिल सके।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 35.0 26.9

पेंड्रारोड 33.4 22.8

अंबिकापुर 32.1 22.4

इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

08 सितंबर-हल्की से मध्यम वर्षा

09 सितंबर-हल्की से मध्यम वर्षा

10 सितंबर-वर्षा की गतिविधियों में तेजी

11 सितंबर-गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

12 सितंबर-गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

13 सितंबर-आसमान में बादल छाए रहेंगे

14 सितंबर-आसमान में बादल छाए रहेंगे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button