अभी शुष्क है प्रदेश का मौसम, दो दिन बाद गिरेगा पारा; रातों में तेजी से बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और हल्की ठंड ही महसूस की जा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों बाद प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में है, लेकिन 48 घंटे बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रातों में ठंडक बढ़ जाएगी और सुबह-शाम की ठिठुरन भी महसूस होगी।

सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। हवा में नमी कम होने से सुबह हल्की ठंडक और दिन में हल्की गर्माहट बनी रही। वहीं माना एयरपोर्ट क्षेत्र में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यहां ठंडक अधिक महसूस हुई।

बिलासपुर, दुर्ग, पेंड्रा रोड और जगदलपुर में तापमान सामान्य के करीब रहा। पूरे प्रदेश में कहीं भी वर्षा का रिकॉर्ड नहीं मिला है, जिससे साफ संकेत है कि सूखे मौसम का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं दो दिनों में प्रदेश में प्रवेश करेंगी, जिससे रात का तापमान तेजी से नीचे आएगा। हालांकि दिन का तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

राजधानी का मौसम

रायपुर में 24 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास अनुमानित है। सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य गर्मी बनी रह सकती है। विभाग ने आगामी 72 घंटों के लिए किसी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन घटते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी है।

बिलासपुर का मौसम

बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में हल्की नमी और साफ आसमान ने मौसम को स्थिर रखा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बादल न होने और हवा की गति कम रहने से ठंड दबाव में है, पर दो दिन बाद इसका असर तेजी से बढ़ जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई