The man was found alive: रहस्यमयी नाला और ‘मौत’ के मुहाने से गूंजी चीख, 5 दिनों से बंद नाले के भीतर जिंदा मिला शख्स
महीनों से सील नाले के भीतर कैसे पहुंचा राम कुमार?

बिलासपुर न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित भारत होजरी के पीछे (The man was found alive) शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े नाले के भीतर से अचानक किसी के चीखने और मदद मांगने की आवाजें आने लगीं। पास ही रहने वाले एक मकान मालिक ने जब यह डरावनी आवाज सुनी, तो उन्होंने तत्काल मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया और खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान नाले के एक बेहद संकीर्ण हिस्से से एक हाथ बाहर निकला दिखाई दिया, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
दूर-दूर तक उसमें अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं , (The man was found alive)
मौके पर स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद जब स्लैब हटाकर व्यक्ति को बाहर निकाला गया, तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया। बाहर निकला शख्स जोधरा निवासी राम कुमार चौहान था, जो पिछले 5 दिनों से उस अंधेरे और दमघोंटू नाले में फंसा हुआ था। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह है कि वह नाला महीनों से बंद है और दूर-दूर तक उसमें अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं है, ऐसे में राम कुमार वहां पहुंचा कैसे? होश में आने पर युवक ने बताया कि वह शराब के नशे में था और पारिवारिक विवाद के कारण परेशान है। उसने दावा किया कि उसके पिता बिजली विभाग (राजनगर-बिजुरी) में कार्यरत थे और उनकी मृत्यु के बाद मिले पैसों को उसकी तीन बहनों ने आपस में बांट लिया।
फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा, क्योंकि बंद नाले के भीतर 5 दिन तक बिना अन्न-जल के जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है……





