बिलासपुर-रायगढ़ मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिनों तक प्रभावित

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को 12 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। यह फैसला बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण और अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कनेक्टिविटी कार्य के कारण लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 31 मार्च से 12 अप्रैल तक यात्रियों को सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

गोदिया से झारसुगुड़ा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह सेवा 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटल कर बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का काम किया जाएगा, जिसके चलते गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिनों तक रद्द रहेगी। 2 से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ और रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button