राज्यपाल ने सूचना आयोग के नवनियुक्त आयुक्तों को दिलाई शपथ

रायपुर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य सूचना आयुक्त के रूप में उमेश कुमार अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा ने भी शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा पूरी कराई गई। यह समारोह लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित किया गया।

IMG 8059

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांत और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button