आईपीएल 2025 : पिछले सीजन से बदल गए इन 5 टीमों के कप्तान, नए चेहरों पर लगाया दांव

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जो पूरे एक महीने तक चलती है जहाँ इस बार 10 टीमें खिताब जीतने के लिए भिड़ने वाली हैं। आईपीएल के 17 सीजन के बाद अब 18वां सीजन खेला जाएगा, लेकिन इस सीजन की खास बात यह है कि पांच टीमों ने पिछले सीजन से अपने कप्तान बदल दिए हैं।

जहाँ सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स की, जहां अब अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। अक्षर ने अभी तक आईपीएल में केवल एक मैच में ही कप्तानी की है, और इस बार उन्हें पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली ने पिछले सीजन में कप्तान रहे ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था, और इसलिए यह बदलाव किया गया।

वही लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी कप्तान में बदलाव किया है। पिछले सीजन में केएल राहुल के कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन अब ऋषभ पंत को आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले सीजन में लखनऊ के लिए केएल राहुल कप्तान थे, जो अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

आरसीबी के लिए भी एक बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएल 2024 में फॉफ डु प्लेसिस ने कप्तानी की थी, लेकिन अब टीम ने युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को कप्तान चुना है।जो रजत के लिए यह एक बड़ा मौका है।

पंजाब किंग्स ने भी कप्तानी में बदलाव किया है। श्रेयस अय्यर, जिन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिताब जीता था, अब पंजाब किंग्स के कप्तान होंगे।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया और अब उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को कप्तानी दी है। जिसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

इसी के साथ आईपीएल में पांच टीमों ने पुराने कप्तानों पर ही जताया भरोसा जताया है
पुराने कप्तानों में चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ को, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को, गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को, सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को और राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपना कप्तान बनाए रखा है।

गौरतलब है की मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है। वहीं मुंबई की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार चैंपियंन बन चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। डेक्कन चार्जर्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने एक-एक बार इस लीग का खिताब जीता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button