छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री रिकॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। इस दौरान कई जगह तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर का असर देखा गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। रायपुर में रात का पारा 6.6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री और कमी हो सकती है। उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में भी शीतलहर के आसार हैं।

हेल्थ विभाग ने बुजुर्ग, बच्चों और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना, पर्याप्त पौष्टिक आहार लेना और रात में गर्म पेय पदार्थ का सेवन करने की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में ठंड के कारण स्कूलों की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। शीतलहर प्रभावित जिलों के प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि दो पाली वाले स्कूल सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई