Accused arrested: कैंची मारकर जानलेवा हमला करने वाल आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

Accused arrested: बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन कुमार श्रीवास , सूरज लहरे से विवाद के दौरान अश्लील गालियां देते हुए सिर पर कैंची से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में उपयोग की गई कैंची को भी जब्त कर लिया गया इसके बाद पुलिस ने आगे की कारवाई की लिए आरोपी पवन को न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।





