टेस्ट क्रिकेट – शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान, इन 3 बड़ी चुनौतियों का करना होगा सामना

टेस्ट क्रिकेट – आख़िरकार इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सबसे बड़ी खबर ये है कि शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार ऐसा होगा जब भारत की टेस्ट टीम में न रोहित शर्मा होंगे और न विराट कोहली।
गिल अब भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तानों में से एक बन गए हैं। लेकिन यह जिम्मेदारी उनके लिए आसान नहीं होगी। उन्हें कई फ्रंट पर खुद को साबित करना होगा। आइए जानते हैं वे 3 सबसे बड़ी चुनौतियां, जो शुभमन गिल की कप्तानी में सामने आ सकती हैं।
रोहित शर्मा को रिप्लेस करना आसान नहीं
शुभमन गिल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है रोहित शर्मा जैसी शानदार कप्तानी को रिप्लेस करना।
रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीती।
भारत 2023 में WTC फाइनल और ODI वर्ल्ड कप फाइनल भी खेल चुका है।
क्रिकेट दिग्गज विराट कोहली और अंपायर अनिल चौधरी तक रोहित की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं।
ऐसे में गिल को इस कप्तानी लिगेसी को आगे ले जाना आसान नहीं होगा।
गिल खुद किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे?
कप्तान बनने के बाद गिल के सामने एक बड़ा सवाल यह होगा कि वह किस क्रम पर बल्लेबाज़ी करेंगे?
चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद गिल नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे थे।
अब रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से ओपनिंग स्लॉट खाली है।
ऐसे में क्या गिल वापस ओपनिंग करेंगे या नंबर-3 पर बने रहेंगे?
इस स्थिति में साई सुदर्शन को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है, ताकि गिल मध्यक्रम को संभालते रहें।
विराट कोहली के बाद नंबर-4 पर कौन?
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खाली स्थान नंबर-4 का है।
केएल राहुल एक फ्लेक्सिबल बल्लेबाज़ हैं, जो मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
करुण नायर, जिन्होंने रणजी 2024–25 में 9 मैचों में 863 रन बनाए, एक मजबूत दावेदार हैं।
सरफराज खान भी लगातार डोमेस्टिक सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इस स्लॉट के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।





