Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, अगले तीन दिन में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच दिनों में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर ओडिशा से विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इस सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फरवरी माह में सामान्य तौर पर आसमान साफ रहता है और सतही हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कभी-कभार मौसम में बदलाव देखा जाता है। बीते दिनों कुछ स्थानों पर बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी थी। कुछ वर्षों में फरवरी में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश भी दर्ज की गई है।

ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार रायपुर में फरवरी महीने की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को दर्ज की गई थी, जब तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं 28 फरवरी 2009 को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 4 फरवरी 1917 को 24 घंटे में 57.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 1901 में फरवरी के दौरान कुल 118.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई