तखतपुर: युवक ने की आत्महत्या, शव को खुले हाल में रखने से परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

तखतपुर: वार्ड नंबर-1 निवासी एक युवक कान्हा यादव ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तुरंत तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल ने शव को सामान्य हॉल में खुले में रख दिया, जिससे इलाज के लिए आए दूसरे मरीजों को परेशानी हुई। परिजनों ने यह भी बताया कि इतनी गर्मी में शव को रखने के लिए अस्पताल में न तो फ्रिज की सुविधा है और न ही मर्चुरी।
इसके अलावा, परिवार का कहना है कि डॉक्टर काफी देर तक नहीं पहुंचे और अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बताया कि डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद आएंगे।
फिलहाल तखतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





