बिलासपुर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने तखतपुर पुलिस का विशेष अभियान

बिलासपुर। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए तखतपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना और सड़क यात्रा को सुरक्षित बनाना है।

पुलिस ने तखतपुर से काठकोनी के बीच उन मोड़ों की पहचान की है, जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। इन खतरनाक जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सकें। साथ ही, लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है, ताकि तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा सके।

सड़क पर सफेद पट्टियां भी बनाई जा रही हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को रास्ता और मोड़ों की दिशा स्पष्ट दिखाई दे। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button