Symbolic Protest: मोपका की जर्जर सड़कों पर भड़का जनआक्रोश, सड़क निर्माण की माँग को लेकर सांकेतिक धरना
Symbolic Protest: बेलतरा की ख़राब सड़को को लेकर कांग्रेस ने कहा“समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन

बिलासपुर के रामकृष्ण नगर,मोपका क्षेत्र की बदहाल सड़कों से परेशान लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगो ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है। (Symbolic Protest) क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य सड़क और आंतरिक मार्ग इतने जर्जर हो चुके हैं कि बरसात के बाद भी पानी भरे गड्ढे सड़क जैसी पहचान ही मिटा देते हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को गंभीर चेतावनी दी है।
मोपका की जर्जर सड़कों पर भड़का जनआक्रोश, सड़क निर्माण की माँग को लेकर सांकेतिक धरना
मोपका की मुख्य सड़क और गली मार्ग पिछले कई वर्षों से मरम्मत के इंतजार में हैं। (Symbolic Protest) भारी गड्ढों, पानी भराव और कीचड़ की वजह से रोजमर्रा की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बरसात गुज़र जाने के बाद भी पानी गड्ढों में भरा रहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। नागरिकों ने सड़क निर्माण की तत्काल शुरुआत की माँग की है और कहा कि यदि काम स्वीकृत है, तो उसकी समय-सीमा भी घोषित की जाएगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री शिल्पी तिवारी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है—चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या सामाजिक व्यवस्था। शिल्पी तिवारी ने आगे कहा कि मोपका में लगभग 700 परिवारों ने कांग्रेस से समर्थन और समाधान की माँग की है। और कांग्रेस पार्टी पुरजोर समर्थन करेंगी जब तक की बेलतरा की सड़को की हालात सुधर ना जाये वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जहां सड़कें बननी चाहिए, वहां नहीं बनाई जा रही हैं, और जंगलों में करोड़ों की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
बेलतरा की ख़राब सड़को को लेकर कांग्रेस ने कहा“समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन,(Symbolic Protest)
मोपका के रहवासियों को रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। (Symbolic Protest) पानी से भरी सड़कों से गुजरना वाहन चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों और खासकर स्कूली बच्चों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। वार्ड के पार्षद ने बताया कि बेलतरा विधायक को कई बार अवगत कराया गया है—जनता द्वारा भी और उनके द्वारा भी—लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है।
स्थिति से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव के पोस्टर पानी से भरे गड्ढों में रखकर विरोध जताया।आंदोलनकारीयों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और कलेक्टरेट का घेराव किया जाएगा।





