हैरतअंगेज मामला : एयरपोर्ट पर पार्सल की चेकिंग, निकला बच्चे का भ्रूण

लखनऊ से मुंबई के पते पर बुक था. पार्सल में भ्रूण को देख कार्गो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. तत्काल कोरियर कराने आए एजेन्ट को हिरासत में ले लिया गया. कोरियर कराने आए युवक को सीआइएसएफ के हवाले कर दिया गया. जानिए पुरा मामला....

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्गो स्कैनिंग के समय एक पार्सल की स्कैनिंग में भ्रूण मिला. जो लखनऊ से मुंबई के पते पर बुक था. पार्सल में भ्रूण को देख कार्गो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. तत्काल कोरियर कराने आए एजेन्ट को हिरासत में ले लिया गया. कोरियर कराने आए युवक को सीआइएसएफ के हवाले कर दिया गया. पूछताछ में युवक भ्रूण के बारे में कुछ भी नहीं बता सका.

लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह कार्गो के लिए बुक होने वाले सामान की स्केनिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक प्राइवेट कम्पनी का कोरियर एजेन्ट कार्गो के जरिए सामान बुक कराने आया. कार्गो स्टाफ ने जब उसके बुक कराए गए सामान की स्कैनिंग की तो एक प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर बच्चे का भ्रूण डिटेक्ट हुआ. कर्मचारियों ने पैकेट खोला तो उसमें करीब एक महीने के भ्रूण मिला.

यह देख कार्गो कर्मचारियों को होश उड़ गए. आनन फानन इसकी सूचना सीआईएसएफ को देने के साथ ही पुलिस को भी दी गई. फिलहाल कोरियर कम्पनी का कर्मचारी उक्त डिब्बे तथा भ्रूण के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है.

इसे लेकर एयरपोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्गो जांच में एक पार्सल से भ्रूण मिला है. इसके बारे में कोरियर कराने आए शिवबरन यादव से पूछताछ की गई. पुलिस के अनुसार, IVF इंदिरा नगर की ओर से भ्रूण परीक्षण के लिए चंदन यादव द्वारा रूप सॉलिटेयर प्रेमिसेस कंपनी अपोजिट सोच लिमिटेड सेक्टर 1 बिल्डिंग नंबर ए 1 मिलेनियर बिजनेस पार्क नवी मुंबई भेजा जा रहा था. कोरियर कंपनी की लापरवाही की वजह से पैकेट लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई