सूरजपुर: बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जांच शिविर, 40 बच्चों में पाया गया हृदय रोग

सूरजपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय बाल हृदय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर, एसईसीएल के प्रोजेक्ट “धड़कन” और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान करना और उनका निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करना था।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बताया कि जिन बच्चों में हृदय संबंधी बीमारी पाई गई है, उनका इलाज पूरी तरह मुफ्त में कराया जाएगा। शिविर में जिले के 155 से ज्यादा परिवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 84 बच्चों की इकोकार्डियोग्राफी की गई। जांच में 40 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए। इन बच्चों में सांस लेने में तकलीफ, जल्दी थकान और वजन न बढ़ने जैसी समस्याएं पाई गईं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों ने गंभीर रूप से कुपोषित 71 बच्चों की भी जांच की। जिला अस्पताल और सत्य साई अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच की और जिन बच्चों को इलाज की जरूरत थी, उनके अभिभावकों को सलाह दी गई।

इस अवसर पर ग्राम उमेशपुर की ज्योति ठाकुर, ग्राम सोनपुर की संतोषी सिंह, सूरजपुर की सोनिया देवांगन और चंद्रपुर की चंद्रपति देवांगन ने प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब और दूरदराज के लोगों को बहुत राहत मिलती है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर तक जाना मुश्किल होता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई