फेनिटोइन सोडियम इंजेक्शन की सप्लाई पर रोक, कंपनी को नोटिस: दवा के स्टॉक मंगाए वापस

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन ने मिर्गी और सिर की चोट (हेड इंजरी) में झटके रोकने के लिए दिए जाने वाले फेनिटोइन सोडियम इंजेक्शन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। यह फैसला तब लिया गया जब अखबारों में इस इंजेक्शन के सब-स्टैंडर्ड यानी घटिया गुणवत्ता का होने की खबरें सामने आईं।

कॉर्पोरेशन ने इंजेक्शन सप्लाई करने वाली दिल्ली की कंपनी सिस्टोकेम लैबोरेटरी को नोटिस भेजकर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि खराब दवा की सप्लाई क्यों की गई और इसके लिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

फिलहाल प्रदेश के सभी अस्पतालों- अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपर स्पेशलिटी और जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस इंजेक्शन का उपयोग बंद कर दिया गया है। सभी स्टॉक वापस मंगाए जा रहे हैं।

कॉर्पोरेशन ने कंपनी से कहा है कि नई बैच की दवाइयां भेजें। साथ ही पुरानी बैच के इंजेक्शन अब दूसरी NABL सर्टिफाइड लैब में दोबारा टेस्ट के लिए भेजे गए हैं ताकि गुणवत्ता की पुष्टि हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह इंजेक्शन इमरजेंसी में काम आता है और इसकी गुणवत्ता बहुत अहम होती है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाए गए हैं।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई