रायगढ़ में 13 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

रायगढ़। रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 13 मई 2025 से होगी। यह शिविर 11 जून 2025 तक चलेगा।

यह शिविर दो समय पर चलेगा – सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक। इसमें जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों को कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलों में बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, योगासन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और क्रिकेट शामिल हैं।

इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को खेलों की जानकारी देना और उनके अंदर खेल के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ाना है।

जो भी खिलाड़ी इस शिविर में भाग लेना चाहते हैं, वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग या संबंधित खेल प्रशिक्षक से पंजीयन फॉर्म लेकर जरूरी जानकारी के साथ उसे जमा कर सकते हैं।

शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी खेल सामग्री, पानी की बोतल, ग्लूकोज आदि खुद लाना होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button