suicide: समलैंगिक विवाह में परिवार बना अड़चन, लड़कियों ने एक साथ की खुदकुशी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पहाड़ी पर मिले दो कंकालों की पहचान हो गई है। इनकी पहचान आरती विश्वकर्मा और जागृति विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों ही लड़कियां 23 अक्टूबर से घर से लापता थी। दोनों लड़कियों की पहचान उनके कपड़ों से हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां आपस में समलैंगिक विवाह करना चाहती थी। जिसे लेकर परिवार के लोगों से बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी। विवाद के चलते पहले भी दोनों लड़कियां घर से भाग चुकी थी। लेकिन परिजनों ने उन्हें समझा-बुझाकर घर वापस लेकर आए थे। वहीं दोनों लड़कियां अचानक 23 अक्टूबर को फिरसे गायब हो गए, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने दुलारदाई डोंगरी जंगल में पेड़ पर कंकाल लटके देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने कंकाल की पुष्टि जागृति विश्वकर्मा और आरती विश्वकर्मा के रूप में की है में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिसके बाद राज से पर्दा उठा पाएगा कि ये मामला आत्महत्या का है या कुछ और।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button