Horror Places: छत्तीसगढ़ की ऐसी डरावनी जगहें, जहां आज भी रात में जाने से डरते हैं लोग……

Horror Places: 36गढ़ का एक बड़ा इलाका अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। यहां आज भी भूत प्रेत, डायन चुड़ैल, खजाना और ऐसी ही कई रहस्यमयी जगहें हैं। जहां पर लोग आज भी जाने से डरते हैं। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी ही डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने पर एक अजोबोग़रीब डर का अहसास होता है और यहां दिखने वाले भयानक नजारों से दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

1. तार बहार रेलवे क्रॉसिंग

कहते हैं कि यहां एक तेज ट्रेन ने 18 लोगों को अपना शिकार बनाया था। इस क्रासिंग से जुड़ी मान्यता की शुरुआत साल 2011 के बाद से मानी जाती है। बिलासपुर जिले में ये जगह प्रेतबाधित मानी जाती है। इस भयानक हादसे के बाद इस रेलवे क्रॉसिंग पर कई लोगों ने अजीबोगरीब घटनाओं को घटते देखा है। माना जाता है, कि अब इस जगह पर उन मरे लोगों की आत्मा भटकती है जो रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान करती है।

TARBAHAR RELWE CROSSING

2. वाई शेप ब्रिज

भिलाई का वाई शेप ब्रिज कई साल पहले ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए बना था। इससे लोगों को बड़ी राहत भी मिली. लेकिन ब्रिज बनने के कुछ दिनों बाद लोगों ने यहां असामान्य घटनाओं को घटते देखा। जानकारों का मानना है कि ब्रिज की सड़क पर किसी प्रेत का साया है, जो रात के 12 बजे से लेकर 4 बजे के बीच इसी सड़क पर भटकता दिखाई देता है. कुछ लोगों का दावा है कि कोई सफेद कपड़ों में महिला अचानक वाहन के सामने आकर लिफ्ट मांगती है। इसलिए रात के समय यहां जानकार व्यक्ति नहीं गुजरते। माना जाता है कि ये आत्मा अजनबियों को अपना शिकार बनाती है।

VAI SHEP OVERBRIJ

3. फरसाबहार नागलोक

36गढ़ के जशपुर का फरसाबहार, पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल की पूरी बेल्ट भुरभुरी मिट्टी और गर्म आबोहवा के चलते जहरीले सांपों के लिए बेहद मुफीद हैं. यहां पाए जाने वाले जहरीले सांपों की वजह से हर साल सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। पूरे इलाके को नाग लोक के नाम से जाना जाता है. जहरीले सांपों के डसने की वजह से जशपुर जिले में वर्ष 2005 से लेकर मई 2017 तक कुल 425 लोगों की मौत हो चुकी है. सांप काटने से मरने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या जशपुर विकासखण्ड की है।

FARASBAHAR NAGLOK

4. गराज रोड़ (बत्तीस बंगला)

36गढ़ का बत्तीस बंगला भी एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह है। इस बंगले से एक लड़की की आत्मा का राज जुड़ा है। लोग यहां तक कहते हैं कि लड़की की आत्मा यहां से गुजरने वाले लोगों पर हमला करती है, लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागते हैं। यहां के जानकार लोग बड़े दावे के साथ इस तथ्य को रखते हैं कि यहां उन्होंने प्रेतवाधित गतिविधियों का सामना किया है। दरअसल भिलाई की गराज रोड़ करीब दो से तीन किलोमीटर लंबी है। जो रात के समय एक डरावने रूप में दिखती है।

GARAJ ROAD BATTIS BANGLA

5. जगदलपुर का हॉंटेड हाऊस

यह प्रेतबाधित घर छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित है, और कहा जाता है कि रात के वक्त जो भी व्यक्ति रहने जाता है वह कभी वापिस नहीं आता क्योंकि इस घर में कुछ ऐसी बुरी आत्माएं है जो लोगों को मारने में रुचि रखती है। बहुत सारे लोग हिम्मत करके उस घर में घुसने की कोशिश भी की पर फिर कभी वापिस नहीं आए। लोगों का मानना है कि कोई भी व्यक्ति उस घर में जाता है तो उसे मार दिया जाता है या वो आत्माएं उस व्यक्ति के अन्दर प्रवेश कर किसी दुर्घटना के द्वारा उसे मौत के घाट पहुंचा देती है। यहाँ पर अगर कोई परिवार भी रहने आ जाता है तो आत्माएं उसे बाहर निकालने के लिए अद्भुत घटनाएं या किसी व्यक्ति को मार डालती है। जिससे परिवार के लोग उस घर को छोड़कर चले जाते है।

HUNTED HOUSE

6. लाल बंगला

रायपुर इलाके में स्थित इस बंगले को आप छत्तीसगढ़ के सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों ने किसी अनजान कारण से एक साथ मिलकर आत्महत्याएं की थी। जिसके बाद इस बंगले को प्रेतबाधित बंगला कहा जाने लगा क्योंकि इस बंगले के अन्दर और इसके आसपास परिसर में इन मृत व्यक्तियों की आत्माएं दिखाई देने लगी। इस बंगले में जो रात के वक्त घुसने की हिम्मत करता था तो अचानक से उनका दम घुटने लगा। जैसे कि कोई उनका गला घोंट रहा हो।

LAL BANGLA

7. कोटमसार गुफा

छतीसगढ़ के जगदपूर से लगभग 30 किमोमिटर की दूरी पर मौजूद कोटमसार गुफा भी हॉरर प्लेस में शामिल है। यह सबसे प्राचीन जगह भी है। प्राचीन काल में इस गुफा में आदिवासी लोग निवास करते थे। कहते है कि आदिवासियों की आत्मा आज भी इस गुफा में निवास करती है। शाम के समय यहां जाने से हर कोई बचाता है क्योंकि, यहां कई अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं।

KOTAMSAR GUFA

बहुत से लोगों का कहना है कि यहां भटकने वाली आत्मा कई बार लोगों से लिफ्ट मांगती है और साधारण इंसान की तरह बात करती है, लेकिन वो बातों-बातों में राहगीरों पर हमला भी कर देती है। तो ये 36गढ़ की कुछ ऐसी जगह हैं, जिन्हें भूत प्रेत से जोड़कर देखा जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button