शकर्रा में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ, अवैध प्लाटिंग पर सरकार सख्त

तखतपुर। के ग्राम शकर्रा में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टांकराम वर्मा और विधायक धर्मजीत सिंह मौजूद रहे। मंत्री वर्मा ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरे प्रदेश में एक साथ होगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मंत्री वर्मा ने अवैध प्लाटिंग पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार अब इस पर कड़ा एक्शन लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग सस्ती जमीन के चक्कर में अवैध प्लाटिंग में फंस जाते हैं, जिससे बाद में उन्हें परेशानी होती है। अब सरकार न केवल अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाएगी, बल्कि फर्जी रजिस्ट्री को भी खत्म करने के लिए तकनीकी उपाय अपना रही है।

उन्होंने बताया कि अब जमीन की रजिस्ट्री से पहले बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन और आधार लिंकिंग जरूरी की जाएगी। साथ ही प्रदेश के 13,000 गांवों में जमीनों की जियो रिफ्रेंसिंग पूरी हो चुकी है। इससे यह तय हो सकेगा कि जमीन किसकी है और उसकी सीमा कहां तक है। इससे फर्जीवाड़ा और विवाद दोनों में कमी आएगी।

मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध प्लाटिंग से बचें और सिर्फ वैध तरीके से ही जमीन खरीदें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और अब किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई