धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती: पखांजूर SDM ने दो पटवारियों को किया निलंबित

कांकेर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। पखांजूर के एसडीएम ने धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार, इन पटवारियों पर बिना मौके पर जाए और बिना भौतिक सत्यापन किए धान टोकन का सत्यापन करने का गंभीर आरोप है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित नोडल अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों पर स्वयं उपस्थित हुए बिना, अन्य व्यक्तियों के माध्यम से टोकन सत्यापित कर दिए।

मामला धान खरीदी केंद्र चारगांव और उदनपुर से जुड़ा है। यहां समिति में रखे पुराने बोरों के स्टॉक की तस्वीरें अपलोड कर दी गईं, जो नियमों का खुला उल्लंघन माना गया है। इसे धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता करार दिया गया है।

निलंबित अधिकारी:

  • आशीष पवार – हल्का पटवारी (ह.नं. 03-चारगांव), नोडल अधिकारी, चारगांव खरीदी केंद्र
  • आकाश कश्यप – हल्का पटवारी (ह.नं. 06-केसेकोड़ी), नोडल अधिकारी, उदनपुर खरीदी केंद्र
  • IMG 8300

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में पारदर्शिता और नियमों का पालन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की आगे भी विस्तृत जांच की जा सकती है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button