सीट बेल्ट न लगाने पर सख्ती, बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस की नई मुहिम

बिलासपुर।बिलासपुर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट को लेकर सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बार-बार समझाइश के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

अब कार चालकों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर चालान काटा जाएगा। खासकर बड़े वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट पहनने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि दुर्घटना के समय यह जान बचाने का सबसे अहम साधन होता है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ऑटोमेटिक ट्रैफिक कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल करिहारे ने बताया कि सीट बेल्ट लगाने से चालक की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। अब सीट बेल्ट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि हर चालक के जीवन से जुड़ी जरूरी आदत बननी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button