सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले बस ऑपरेटरों पर सख्ती

बस्तर। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब महंगा पड़ रहा है. परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 17 मामलों में कार्रवाई कर 23,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. कई ट्रेवल्स की बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई. ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और किराया सूची तक की जांच की गई. अधिकारियों ने साफ कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. यात्रियों को सुरक्षित सफर देना अब प्राथमिकता है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये सख्ती स्थायी होगी? या फिर कुछ दिन बाद सब पहले जैसा हो जाएगा?





