महासमुंद में धूमधाम से मनाया जाएगा राज्योत्सव-2025, तीन दिनों तक झलकेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 2 से 4 नवंबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, लोकनृत्य और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 नवंबर को शाम 5:30 बजे अतिथियों के आगमन के साथ होगी। 6 बजे तक स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा और इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

शुभारंभ दिवस पर पंथी दल मुडियाडी द्वारा पंथी नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद विभिन्न दलों की लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ और योग नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से लोक प्रयाग राजीव कला मंच प्रस्तुति देगा, जबकि रात 8:30 से प्रकाश अवस्थी की स्टार नाइट दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगी।

दूसरे दिन यानी 3 नवंबर को कमार जनजाति का पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम भर लोकनृत्य दल अपनी संस्कृति पेश करेंगे और रात में फोक फ्यूज़न 36 बैंड धमाकेदार प्रस्तुति देगा।

4 नवंबर को समापन दिवस पर फुलझरिया कर्म पार्टी बिलखंड, कथक नृत्य और श्रद्धा के फूल लोक कला मंच मंच पर रंग जमाएंगे। अंतिम कार्यक्रम में बॉलीवुड बैंड टीम अपनी प्रस्तुति से राज्योत्सव को यादगार बनाएगी।

महोत्सव में पारंपरिक व्यंजन, विकास प्रदर्शनी और शासन की योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगेंगे। जिला प्रशासन ने आयोजन के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और गौरव को आगे बढ़ाने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई