रोपवे हादसे में घायल भाजपा नेता का हालचाल जानने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और पवन साय

रायपुर। मां बम्लेश्वरी धाम में हुए रोपवे हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का हालचाल जानने आज प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एमएमआई नारायणा अस्पताल पहुंचे।

बताया गया कि हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए बने इस रोपवे का इस्तेमाल सीमेंट और गिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा था। वहीं, मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही थी और तकनीकी खराबियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button