जगदलपुर से पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, 5 और 7 जुलाई को मिलेगा सफर का मौका

जगदलपुर। बस्तर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने गोंचा पर्व के मौके पर जगदलपुर से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 जुलाई को जगदलपुर से पुरी और 7 जुलाई को पुरी से जगदलपुर चलेगी।
रेलवे अफसरों के अनुसार
5 जुलाई को ट्रेन सुबह 9 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और रात 1:15 बजे पुरी पहुंचेगी।
वहीं 7 जुलाई को यह ट्रेन रात 12:45 बजे पुरी से चलेगी और शाम 4:45 बजे जगदलपुर वापस आएगी।
इस ट्रेन में होंगे:
4 स्लीपर कोच
2 जनरल सेकंड क्लास
2 सेकंड क्लास कोच
और दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष कोच रहेगा।
ट्रेन में सामान कम ले जाने की इजाजत होगी। टिकट की कीमत की जानकारी रेलवे ने अभी नहीं दी है, लेकिन यात्रियों को जगदलपुर स्टेशन से आसानी से टिकट मिल जाएगा।
इसके अलावा, 1 जुलाई से 1 अगस्त तक किरंदुल से विशाखापट्टनम और वापसी की पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन गोंचा पर्व पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए बड़ा तोहफा है।





