एसपी ने Bjp Leader के साथ मारपीट के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Baloda Bazar। जिले के पलारी नगर पंचायत में Bjp Leader और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बस स्टैंड में कर रहे दारू पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसमें भाजपा नेता और नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल था।

Read More : कमल नाथ नहीं करेंगे बुधनी व विजयपुर का दौरा, ‘एक्स’ पर पोस्ट कर BJP पर साधा निशाना.  Bjp Leader 

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक आ गई। नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। देर रात तक वह थाने में डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और भाजपा के जिला अध्यक्ष समन जांगड़े भी मौके पर पहुंचे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button