Health News: सिम्स को मिला CMPDI का तोहफा ,शिशुरोग विभाग हुआ सशक्त

Health News: बिलासपुर। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल का हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई कि CMPDI द्वारा CSR मद से शिशुरोग विभाग को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सीय उपकरण प्रदान किए गए हैं। इनमें 7 वेंटिलेटर, 6 फोटोकैथरी मशीनें, 3 स्टरलाइज़र, 3 ऑटोक्लेव मशीनें, 2 बिलरूबीनोमीटर और 10 व्हील बैरो शामिल हैं।

ये उपकरण शिशु रोगियों के बेहतर इलाज के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सिम्स प्रबंधन ने CMPDI के सहयोग के लिए आभार जताया और मरीजों के लाभ हेतु संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई