Memorandum: शिवसेना ने SP को सौंपा ज्ञापन, बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन की उठाई मांग

Memorandum: बिलासपुर। शिवसेना जिला इकाई ने शहर में बढ़ते अपराध और बाहरी लोगों की गतिविधियों को लेकर सोमवार को पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि शहर और आसपास के छेत्र मोपका,लाल खदान,खमतराई,बहतराई, बंधवापारा जैसे इलाके में बिना वेरिफिकेशन रह रहे बाहरी लोगों की जानकारी दी जाए।

उन्होंने बताया कि कई मकान मालिक किराएदारों की जानकारी पुलिस को नहीं देते, जिससे अपराधी शहर में छिपकर वारदात कर रहे हैं। साथ ही, निर्माण स्थलों, ईंट भट्ठों, रेत घाटों, धर्मशालाओं, लॉज और ठेलों पर भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग सक्रिय हैं। शिवसेना के सदस्यो ने मांग की है कि सभी किराएदारों और बाहरी निवासियों का तत्काल और नियमित वेरिफिकेशन किया जाए, जिससे शहर की सुरक्षा और शांति बनी रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button