GST विभाग में बड़ा प्रमोशन: शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शारदा मिश्रा को असिस्टेंट कमिश्नर से पदोन्नत कर डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शारदा मिश्रा लंबे समय से अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती रही हैं। विभाग में उनका नाम एक कुशल और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में लिया जाता है।
विभाग ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके कार्यभार संभालने से संभाग-1 के ऑडिट कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में वे ट्रिब्यूनल में पदस्थ थीं और अब नई जिम्मेदारी के साथ विभागीय कामकाज को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।






