Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

शाहरुख खान धमकी मामला: आरोपी वकील के झूठ का पर्दाफाश, मनोवैज्ञानिक जांच शुरू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले वकील फैजान खान से हुई पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अभिनेता के बेटे आर्यन खान और उनके सुरक्षाकर्मियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन के जरिए शाहरुख खान और आर्यन खान के बारे में लंबी चौड़ी जानकारी जुटाने के बारे में पता चला है। यह जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी फैजान ने ही जुटाई थी। जब आरोपी से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो क्यों शाहरुख खान के संबंध में जानकारी जुटाना चाहता था, तो वो किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी वजह से यह पूरा मामला अभी पेचीदा बना हुआ है। आरोपी पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के तो जवाब बड़ी ही आसानी से दे रहा है। लेकिन, कुछ सवालों के जवाब देने से बच रहा है। आरोपी की मनोवैज्ञानिक स्थिति को भी समझने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सके। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिस मोबाइल फोन से शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी, वो फोन उसने 30 अक्टूबर को खरीदा था। जिसमें वो अपना पुराना सिम कार्ड ही इस्तेमाल कर रहा था। उसने दो नवंबर को पुलिस में अपना मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, जिस नंबर से उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी, वो उसने अभी तक बंद नहीं करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मोबाइल फोन कहीं न कहीं छुपाकर रखा है। आरोपी बार-बार पुलिस पूछताछ में अलग-अलग थ्योरी गढ़ रहा है। वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया था, जिसमें शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। गिरफ्तारी से पहले फैजान खान ने दावा किया था कि उसका फोन चोरी हो गया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई