Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, कई जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 29 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हीटवेव के बीच बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और आंधी की गतिविधियों से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राजधानी रायपुर में भी गुरुवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर गर्म हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

तेज गर्मी से वन्यजीवों पर भी असर

भीषण गर्मी का असर वन्यजीवों पर भी देखने को मिल रहा है। खैरागढ़ जिले के जंगलों में लू के कारण मोर, सिवेट समेत कई वन्यजीवों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कांकेर जिले में हीटवेव के चलते सैकड़ों चमगादड़ों के मरने की जानकारी मिली है।

रायपुर में बुधवार को अचानक आई आंधी के कारण देवपुरी इलाके में बिजली का पोल गिर गया था। तेज हवाओं और बदलते मौसम के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

मौसम विभाग और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। किसानों से कहा गया है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न पहुंचे।

इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई