अधेड़ की हरकत से दहशत में स्कूली छात्राएं, रास्ता रोककर करता है अश्लील हरकत, बीते दिनों की थी मारपीट

रायपुर। न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले में स्कूली छात्राएं एक 50 साल के अधेड़ की हरकतों से दहशत में है। ये मनचला अधेड़ स्कूली छात्राओं से हर रोज आते-जाते छेड़छाड़ करता है, इतना ही नहीं उनके सामने कपडे उतारकर अश्लील हरकर भी करता है।

इस मामले में छात्राओं ने चौकी प्रभारी से शिकायत भी की, लेकिन उनके द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में छात्राओं ने मामले की शिकायत एसपी से भी की है। मामला मोकपा चौकी की है, जहां बीते दिनों अधेड़ ने स्कूल जा रही छात्राओं को रोककर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की।

वहीं छात्राओं के विरोध करने पर उनके सीने में लात भी मारी गई। इसके चलते अब छात्राओं ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक उस मनचले अधेड़ के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button