बिजली कर्मचारी प्रदर्शन:ढोल बजाकर गरजे बिजली कर्मचारी, मांगों को लेकर सीएसपीडीसीएल कार्यालय का घेराव.

पुरानी पेंशन और नियमितीकरण की मांग, सड़क पर उतरे बिजली कर्मचारी

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों (बिजली कर्मचारी प्रदर्शन) को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यपालक निदेशक, सीएसपीडीसीएल कार्यालय पहुंचकर ढोल बजाते हुए विरोध जताया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम कर प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

कर्मचारियों का ऐलान,मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन (बिजली कर्मचारी प्रदर्शन) 

यूनियन ने सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, लाइन परिचारक और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने तथा रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई। इसके अलावा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा लागू करने की भी मांग की गई।

कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण समिति के गठन और तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के लिए करियर प्रोग्रेशन योजना लागू करने की मांग भी रखी। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। संगठन ने प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button