संभल: भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या, जांच जारी

संभल:उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव (60) की सोमवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। यह घटना जुनावई थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव में उनके घर के अंदर हुई, जब बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावर आए और यादव को जहरीला इंजेक्शन लगाकर फरार हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें पहले जुनावई के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे यादव

गुलफाम सिंह यादव पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने 2004 में गुन्नौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), आरएसएस के जिला कार्यवाह और भाजपा महामंत्री पद पर भी रह चुके थे।

परिवार भी राजनीति में प्रभावशाली है। उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं, जबकि उनके बेटे दिव्य प्रकाश यादव 2019 में ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।

हत्या के पीछे साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश होने की आशंका जता रही है।

यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन अब देखना होगा कि यह जांच कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय