समाधान शिविर: तखतपुर में सुशासन तिहार का अंतिम पड़ाव

तखतपुर:ग्राम पंचायत लोखंडी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम लोखंडी और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर जानकारी ली और समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया।

शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ पर लोगों की शिकायतें सुनी गईं और तुरंत समाधान की कोशिश की गई। मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार और भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में विधायक धर्मजीत सिंह ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं। जो पैसा विकास के लिए आता है, वह जनता का पैसा है और उसका सही इस्तेमाल किया जाएगा।”

इस समाधान शिविर से लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई