रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कहा – पीएम मोदी के विचार प्रेरणादायक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के न्यू शांति नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” के विचारों का श्रवण किया।

सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ‘गार्बेज कैफे’ पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में अंबिकापुर का यह अनोखा प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। इस कैफे में एक किलो प्लास्टिक लाने पर भोजन और आधा किलो लाने पर नाश्ता दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास और विश्वास से हो रहे बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज वहां दीप जल रहे हैं, जहां कभी माओवादी हिंसा का अंधकार था।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने, संस्कृत भाषा के संवर्धन, और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं और ये हमें सेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन के लिए आभार और नमन व्यक्त किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button