Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सड़क सुरक्षा माह 2026: रायगढ़ में बसों की सघन जांच, नियम तोड़ने पर 16,900 रुपये का जुर्माना

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर यह अभियान शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों और स्कूल बसों की विशेष जांच की। विभिन्न मार्गों पर कुल 23 बसों का निरीक्षण किया गया। जांच में बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया।

निरीक्षण के दौरान कई बसों में गंभीर खामियां सामने आईं। कुछ वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, वहीं कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार पेटी मौजूद नहीं थी या खराब हालत में थी। इसके अलावा कुछ बसों में तय क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ यात्रियों की जान के लिए खतरा भी है।

इन अनियमितताओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन संचालकों पर चालानी कार्रवाई की और कुल 16,900 रुपये का जुर्माना वसूला। मौके पर ही चालकों और परिचालकों को नियमों की जानकारी दी गई और आगे ऐसी लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। खासतौर पर स्कूल बसों की जांच इसलिए की जा रही है ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूरे रखें, फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें। अधिकारियों ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में सड़क हादसों को कम किया जा सके और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई