तखतपुर में भारी वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाएं, नगरवासियों में आक्रोश

तखतपुर: नगर में भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे नागरिकों में भारी नाराज़गी है। दो दिन पहले हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार हाईवे वाहन ने कई बेकसूर मवेशियों को कुचल दिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

हादसे में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग बेहद आक्रोशित नजर आए। नगरवासी आरटीओ विभाग, एनएच विभाग और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

स्थानीय व्यापारियों की लापरवाही भी इन हादसों का एक कारण बन रही है। कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान और बोर्ड रख देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। यह जाम और दुर्घटनाओं को बढ़ावा देता है।

यदि दुकानदार अपने सामान को दुकान के भीतर रखें और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त करें, तो स्थिति में सुधार हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले और भारी वाहनों पर नियंत्रण के साथ-साथ अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई करे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई