Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निराकरण पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए, जिनमें किसानों के लिए कृषि भूमि पहचान पत्र और फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग को समन्वय से 31 मार्च तक जिले के सभी कृषि भूमि धारकों के लिए पहचान पत्र और फार्मर आईडी बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने और किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश दिया।

बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और सभी जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों की निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा, कलेक्टर ने जलशक्ति अभियान, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, और ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने और ई-ऑफिस के तहत सभी शासकीय कर्मचारियों का एनआईसी से मेल आईडी बनाने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मुख्यमंत्री जनशिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएमओ पोर्टल, और ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को शीघ्र दिलाने का निर्देश दिया।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी रौनक गोयल, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित अन्य जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई