रायगढ़ में बर्ड फ्लू से राहत: अब हटा दिए गए सभी प्रतिबंध, पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री शुरू

रायगढ़। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। शासकीय पोल्ट्री फार्म में 31 जनवरी 2025 को सामने आए बर्ड फ्लू के मामले के बाद लगाए गए सभी प्रतिबंध अब हटा दिए गए हैं। पिछले तीन महीने से लगातार सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 30 जुलाई 2025 को सभी प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत सख्त कदम उठाए थे। फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड ज़ोन’ और 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलेंस ज़ोन’ घोषित किया गया था। इन इलाकों में पोल्ट्री उत्पादों की खरीद-बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी गई थी।

इस दौरान नियमित रूप से सैंपल लेकर जांच की जाती रही। राहत की बात यह रही कि पिछले तीन महीनों में कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई और न ही कोई नया केस सामने आया।

स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में देखकर अब प्रशासन ने सभी क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिए हैं। अब पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री दोबारा शुरू हो गई है। यह खबर न केवल व्यवसायियों के लिए राहत भरी है, बल्कि आम लोगों के लिए भी बड़ी राहत है जो चिकन, अंडा जैसे उत्पादों का उपयोग करते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button